भागलपुर, अक्टूबर 27 -- Bhagalpur News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लखीसराय पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। विगत 24 घंटों के दौरान पुलिस ने विभिन्न मामलों में कुल 18 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान हत्या, एनडीपीएस एक्ट, शराब सेवन और अन्य आपराधिक मामलों में कार्रवाई की गई। पुलिस की ओर से जारी कार्रवाई की संक्षिप्त विवरणी के अनुसार, हत्या के मामले में एक, एनडीपीएस एक्ट के तहत एक तथा शराब सेवन के मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अन्य विविध मामलों में 10 और वारंट के आधार पर तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई। इस अवधि में तीन वारंट और तीन कुर्की का निष्पादन भी किया गया। शराब बरामदगी के दौरान 26.580 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई। वहीं, वाहन जांच अभियान के दौरान यातायात नियम...