भागलपुर, अक्टूबर 13 -- Bhagalpur News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। लखीसराय पुलिस ने विगत 24 घंटों के दौरान जिले में अपराध नियंत्रण और अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की ओर से जारी कार्रवाई विवरणी के अनुसार, इस दौरान 40 लीटर देसी शराब बरामद की गई। वहीं, वाहन जांच के दौरान नियमों के उल्लंघन पर 54,500 रुपये की शमन राशि वसूल की गई। पुलिस की कार्रवाई में शराब की बिक्री एवं परिवहन से जुड़े मामलों में तीन अभियुक्तों तथा शराब सेवन के मामले में तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी दर्शाई गई है। अन्य एवं विविध कांडों में तीन अभियुक्त गिरफ्तार किए गए। आर्म्स एक्ट के तहत एक अभियुक्त की गिरफ्तारी भी विवरणी में दर्ज है। इसके अतिरिक्त, पुलिस ने एक मोटरसाइकिल जब्त की। अभियान के दौरान वारंट निष्पादन और कुर्की की कार्रवा...