भागलपुर, जुलाई 16 -- Bhagalpur News: लखीसराय से मनीष की रिपोर्ट कजरा, एक संवाददाता। पीरी बाजार थाना क्षेत्र स्थित उच्च विद्यालय घोसैठ में आगामी 21 जुलाई को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की तैयारियों का अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार एवं सूर्यगढ़ा प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मंजुल मधुकर मधुप ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर पंचायत के मुखिया आलोक कुमार भी मौजूद रहे। बीडीओ मंजुल मधुकर मधुप ने बताया कि सहयोग शिविर के सफल आयोजन को लेकर सभी विभागीय कर्मियों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उन्होंने कहा कि लाभुकों से विभिन्न योजनाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक लोगों की समस्याओं का सम...