भागलपुर, जुलाई 19 -- Bhagalpur News: लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट जिले में अपराध नियंत्रण, मद्य पदार्थों एवं प्रतिबंधित वस्तुओं के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा लगातार 'रोको-टोको अभियान' चलाया जा रहा है। विगत रात्रि भी जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और सामानों की सघन जांच की। अभियान के दौरान वाहनों की तलाशी लेने के साथ-साथ उनके आवश्यक कागजात भी जांचे गए। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि रात के समय वाहन लेकर निकलते हैं तो हेलमेट अवश्य पहनें और वाहन से संबंधित सभी जरूरी दस्तावेज, जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन का रजिस्ट्रेशन प्रमाणपत्र (आरसी), बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र तथा अन्य आवश्यक कागजात अपने साथ रखें। यह भी पढ़ें- Godda News: अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को लेकर पुल...