भागलपुर, सितम्बर 11 -- Bhagalpur News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। मद्य निषेध थाना लखीसराय की पुलिस ने बुधवार को लखीसराय रेलवे स्टेशन परिसर में छापेमारी कर 20.500 लीटर अवैध चुलाई शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। मद्य निषेध थाना की ओर से जारी छापेमारी प्रतिवेदन के अनुसार गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान अनिल मांझी, पिता-पति मांझी, ग्राम-गौरा, थाना-लक्ष्मीपुर, जिला-जमुई के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार वह अवैध चुलाई शराब की बिक्री के लिए उसे लेकर लखीसराय स्टेशन पहुंचा था। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से 20.500 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की। मामले में मद्य निषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...