भागलपुर, अक्टूबर 23 -- Bhagalpur News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। लखीसराय रेलवे स्टेशन के आसपास बेतरतीब तरीके से वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ शुक्रवार को आरपीएफ और जीआरपी ने संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान स्टेशन परिसर के बाहर और सड़क किनारे जहां-तहां खड़े वाहनों पर कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान सड़क पर इधर-उधर खड़े बाइक चालकों से प्रति वाहन 500 रुपये जुर्माना वसूला गया। पुलिस ने स्टैंड के बाहर खड़े वाहनों और सड़क पर यात्रियों को परेशानी में डालने वाले तरीके से लगाए गए वाहनों को निशाने पर लिया। कार्रवाई के दौरान वाहन चालकों को निर्धारित स्थान पर ही वाहन खड़ा करने की हिदायत दी गई। रेलवे स्टेशन के आसपास बेतरतीब पार्किंग से यात्रियों को आवागमन में परेशानी होती है। ऐसे में आरपीएफ और जीआरपी की इस कार्रवाई को स्टेशन के आसपास यातायात व्यवस्था दुरु...