भागलपुर, अगस्त 4 -- Bhagalpur News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। बारिश के बाद जलनिकासी की बेहतर व्यवस्था नहीं होने के कारण जिले के बिलौरी ग्राम पंचायत स्थित मध्य विद्यालय और डॉ. चंद्रदेव यादव उच्च माध्यमिक विद्यालय की बदहाल व्यवस्था को एक बार फिर उजागर कर दिया है। विद्यालय परिसर में जलजमाव होने سے छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों की परेशानी बढ़ गई है। हालात ऐसे हैं कि बच्चों को स्कूल पहुंचने के लिए घुटनों तक पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। परिसर के कई हिस्सों में पानी भर जाने से विद्यालय का वातावरण असुरक्षित हो गया है और बच्चों के स्वास्थ्य के साथ-साथ उनकी पढ़ाई पर भी प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है। बारिश के पानी से विद्यालय परिसर बना है तालाब:

बारिश के बाद विद्यालय परिसर का हाल बारिश के बाद विद्यालय परिसर किसी तालाब जैसा नजर आ रहा...