भागलपुर, सितम्बर 11 -- Bhagalpur News: लखीसराय से मनीष की रिपोर्ट लखीसराय, एक प्रतिनिधि। छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लखीसराय पुलिस की ओर से लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देश पर जिले के प्रमुख विद्यालयों के आसपास एवं बाजार क्षेत्रों में 'पुलिस दीदी' टीम ने गश्ती की। इस दौरान टीम के सदस्यों ने विद्यालयों में पहुंचकर छात्र-छात्राओं से संवाद किया और उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। पुलिस दीदी की टीम ने विद्यालय परिसर के अलावा आसपास के मार्गों और बाजार क्षेत्र में भी भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। विद्यालय आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं को किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर घबराने के बजाय तत्काल अपने अभिभावक, शिक्षक अथवा पुलिस को सूचना देने की सलाह दी गई। छात्राओं ...