भागलपुर, जुलाई 13 -- Bhagalpur News: सूर्यगढ़ा से मनीष की रिपोर्ट सूर्यगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र के नया टोला में सोमवार को महिला सशक्तिकरण केंद्र के तत्वावधान में सखी वार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य वंचित, पीड़ित व शोषित महिला को उनके कानूनी अधिकार, सरकारी योजना, घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम एवं बाल विवाह के दुष्परिणाम के बारे में जागरूक करना था। जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार ने महिला को मिशन शक्ति के घटक वन स्टॉप सेंटर, 181 महिला हेल्पलाइन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं महिला सशक्तीकरण केंद्र की योजना से अवगत कराया। बाल विवाह से बचाव हेतु सामूहिक रूप से शपथ दिलाया। जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि छोटा परिवार सुखी परिवार की अवधारणा को साकार करने व सही उम्र में शादी के बाद पहले बच्चा 20 वर्ष...