Bhagalpur News: लखीसराय: सामूहिक हास्य अभ्यास ने खींचा लोगों का ध्यान, प्रतिभागियों ने की 'वन मोर' की मांग
भागलपुर, सितम्बर 30 -- Bhagalpur News: लखीसराय से मनीष कुमार की रिपोर्ट लखीसराय। केआरके मैदान में आर्ट ऑफ लिविंग के तत्वावधान में लखीसराय युवा विकास मंच के संयोजन में चल रहे तीन दिवसीय योग शिविर के दूसरे दिन बुधवार को भी लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह-सुबह मैदान में 500 से अधिक महिला-पुरुष और युवाओं ने एक साथ योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। गुजरात से पहुंचे आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक और रविशंकर के शिष्य निलेश लाड ने सुबह 5:30 से 7:30 बजे तक प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम, सूर्य नमस्कार और सुदर्शन क्रिया का अभ्यास कराया। योगाभ्यास के दौरान प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिला। सामूहिक हास्य अभ्यास ने शिविर में अलग ही माहौल बना दिया। बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक इसमें हिस्सा लिया। अभ्यास समाप्त होने के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.