Bhagalpur News: लखीसराय: सात वर्षीय कृष्णा ने 15 घंटे में पूरी की डाकबम यात्रा, बाबा वैद्यनाथ को चढ़ाया जल
भागलपुर, अगस्त 25 -- Bhagalpur News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि । शहर के संतर मोहल्ला निवासी सात वर्षीय कृष्णा कुमार ने अपनी आस्था और हौसले से डाकबम यात्रा पूरी कर लोगों को हैरान कर दिया।
डाकबम यात्रा का संकल्प कृष्णा ने सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर लगातार करीब 15 घंटे की पैदल यात्रा करते हुए देवघर स्थित बाबा वैद्यनाथ धाम पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। कृष्णा के पिता वाल्मीकि मोदी ने बताया कि बेटे ने कम उम्र में ही डाकबम बनने की इच्छा जताई थी। इसके बाद उसने सुल्तानगंज से देवघर तक की कठिन यात्रा पूरी करने का संकल्प लिया।
साहस और श्रद्धा यात्रा के दौरान कृष्णा ने उत्साह के साथ पैदल सफर तय किया और बाबा वैद्यनाथ के दरबार में पहुंचकर गंगाजल अर्पित किया। सात वर्ष की उम्र में डाकबम यात्रा पूरी करने की जानकारी मिलने के बाद परिवार के साथ मोहल्ले के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.