Bhagalpur News: लखीसराय: साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को 33 हजार रुपये लौटाया
भागलपुर, जुलाई 17 -- Bhagalpur News: लखीसराय से मनीष की रिपोर्ट लखीसराय साइबर थाना ने साइबर ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित के खाते से अवैध रूप से निकाले गए 33 हजार रुपये वापस कराने में सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार, साइबर थाना कांड संख्या-19/26 के पीड़ित धर्मेंद्र कुमार के बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने बिना उनकी जानकारी के 33 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली थी। घटना की शिकायत मिलने के बाद साइबर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और संबंधित बैंक एवं अन्य एजेंसियों के समन्वय से कार्रवाई करते हुए पूरी राशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी। शुक्रवार को साइबर थाना परिसर में पीड़ित को राशि वापस मिलने की जानकारी दी गई। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक या ओटीपी साझा करने से बचें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.