भागलपुर, अगस्त 11 -- Bhagalpur News: लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट जिले में सहकारी समितियों के चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन प्राधिकार ने कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके तहत जिले की विभिन्न सहकारी समितियों में प्रबंधकारिणी समिति के निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू होगी। चानन प्रखंड के मालिया सहित पिपरिया प्रखंड के सेदपुरा और रामचंद्रपुर में पैक्स के अलावा पिपरिया प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति लिमिटेड तथा प्रखंड प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहकारी समिति लिमिटेड के चुनाव को लेकर भी प्रक्रिया निर्धारित की गई है। जिला सहकारिता पदाधिकारी विनीता ने बताया कि बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार अधिनियम, 2008 एवं बिहार सहकारिता अधिनियम के प्रावधानों के तहत चुनाव कराया जाएगा। राज्य निर्वाचन प्राधिकार द्वारा प्रखंड प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहकारी समितियों के प्रबंधका...