भागलपुर, अक्टूबर 17 -- Bhagalpur News: लखीसराय से मनीष की रिपोर्ट जिलाधिकारी ने शनिवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान ब्लड बैंक में ए पॉजिटिव रक्त उपलब्ध नहीं होने की जानकारी सामने आई। इसे गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने रक्तदाताओं की उपलब्धता बढ़ाने और जरूरत के समय मरीजों को रक्त उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया। ब्लड बैंक के लिए 21 रक्तदाताओं की सूची को और विस्तारित करने को कहा गया, ताकि रक्त की कमी से मरीजों को परेशानी नहीं हो। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल में मरीजों को मिल रही सुविधाओं की भी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मरीजों से नियमित रूप से फीडबैक लिया जाए, ताकि इलाज, दवा और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं की पहच...