भागलपुर, जुलाई 2 -- Bhagalpur News: लखीसराय से मनीष की रिपोर्ट सदर अस्पताल के चिकित्सकों के ड्यूटी रोस्टर में एक बार फिर बदलाव की तैयारी शुरू हो गई है। अस्पताल में कार्यरत कुछ चिकित्सकों द्वारा ड्यूटी वितरण को लेकर असंतोष जताए जाने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने रोस्टर व्यवस्था की समीक्षा शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार कुछ चिकित्सकों को विशेष छूट मिलने व अन्य चिकित्सकों पर अपेक्षाकृत अधिक ड्यूटी का बोझ पड़ने की शिकायत प्रशासनिक स्तर तक पहुंची है। सूत्रों के अनुसार कुछ चिकित्सकों ने वर्तमान ड्यूटी रोस्टर को लेकर प्रशासनिक पदाधिकारी से शिकायत की है। शिकायत में ड्यूटी के समान वितरण नहीं होने और कुछ चिकित्सकों को प्राथमिकता दिए जाने का मुद्दा उठाया है। इसके बाद प्रशासनिक स्तर पर मामले को गंभीरता से लेते हुए अस्पताल प्रबंधन से स्थिति स्पष्ट करन...