भागलपुर, अगस्त 30 -- Bhagalpur News: लखीसराय से मनीष शहर के लखीसराय रेलवे स्टेशन के शहीद द्वार के समीप तथा नया बाजार जाने वाली सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। सड़क पर बने गड्ढों के कारण हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसके बावजूद सड़क निर्माण कराने वाली कंपनी और पथ निर्माण विभाग की ओर से अब तक इन गड्ढों की मरम्मत को लेकर ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्टेशन के आसपास सड़क पर कई जगह कटे और बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इनसे होकर गुजरने के दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। खासकर टोटो चालकों के लिए यह सड़क खतरनाक बनी हुई है। गड्ढों में वाहन का पहिया फंसने के कारण कई बार टोटो के पलटने की स्थिति भी उत्पन्न हो चुकी है। इसस...