Bhagalpur News: लखीसराय: शहीद द्वार के पास टोटो चालकों की मनमानी से बढ़ी जाम की समस्या
भागलपुर, सितम्बर 23 -- Bhagalpur News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। शहर में यात्री बैठाने के चक्कर में टोटो चालकों की मनमानी लगातार बढ़ती जा रही है।
टोटो का प्रभाव शहीद द्वार के समीप रेल पुल के नीचे टोटो चालकों द्वारा सड़क पर तीन कतारों में टोटो खड़ा कर यात्रियों को बैठाया जा रहा है। इससे सड़क का काफी हिस्सा टोटो की कतार में घिर जाता है और पीछे से आने वाले अन्य वाहनों को आगे निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, टोटो चालक यात्री बैठाने के लिए सड़क पर काफी देर तक टोटो खड़ा रखते हैं। पीछे से आने वाले वाहन चालक हॉर्न देकर रास्ता देने का आग्रह करते हैं, लेकिन कई बार टोटो चालक वाहन हटाने के बजाय वहीं खड़े रहते हैं। इसके कारण थोड़ी ही देर में वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। स्थिति को लेकर वाहन चालकों और टोटो चालकों के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.