भागलपुर, अक्टूबर 3 -- Bhagalpur News: लखीसराय से मनीष की रिपोर्ट शहर के शहीद द्वार के आसपास इलाके को स्वच्छ, सुंदर और आकर्षक बनाने के लिए वर्ष 2024 में तत्कालीन जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र की पहल पर लाल किला की प्रतीकात्मक तस्वीर समेत कई आकर्षक चित्र बनवाए गए थे। इसका उद्देश्य शहर की सुंदरता बढ़ाने के साथ लोगों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना था। शुरुआत में नगर परिषद के कर्मियों और अग्निशमन विभाग की गाड़ियों की मदद से यहां नियमित अंतराल पर सफाई भी कराई जाती थी। लेकिन समय बीतने के साथ व्यवस्था की अनदेखी होने लगी है। अब इस इलाके में गंदगी और दुर्गंध के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पहले सप्ताह या पखवाड़े में एक बार विशेष सफाई अभियान चलाया जाता था। इस दौरान जमा गंदगी को हटाने के साथ पानी की सफाई भी कराई...