भागलपुर, जुलाई 13 -- Bhagalpur News: लखीसराय से मनीष की रिपोर्ट शहर में बाइपास मार्ग बंद होने के बाद सोमवार को एक बार फिर भीषण जाम ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी। सुबह से लेकर देर शाम तक शहर के प्रमुख मार्गों पर रुक-रुक कर जाम लगता रहा। स्कूल जाने वाले बच्चों, कार्यालय कर्मियों, मरीजों, व्यापारियों और यात्रियों को घंटों तक सड़क पर फंसे रहना पड़ा। लगातार हो रही इस समस्या का अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल सका है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। सोमवार सुबह स्कूल खुलने और कार्यालयों का समय शुरू होते ही शहर की मुख्य सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: अतिक्रमण से सिकुड़ी शहर की सड़कें, हर घंटे जाम से हलकान हो रहे लोग बाइपास बंद होने के कारण भारी वाहनों सहित छोटे-बड़े सभी वाहन शहर के अंदर से गुजरने लगे, ...