भागलपुर, अगस्त 25 -- Bhagalpur News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। अमहरा थाना पुलिस ने शराब सेवन के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों की पहचान रामनगर वार्ड नंबर 12 निवासी पवन कुमार, पिता हरिकांत साव, अरुण महतो, पिता ब्रह्मदेव महतो, संजय महतो, पिता श्री महतो तथा अजय मंडल, पिता स्वर्गीय बालेश्वर मंडल के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि चारों के खिलाफ शराब सेवन का आरोप है। कार्रवाई के दौरान सभी आरोपितों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में शराब सेवन करने वालों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने कहा कि शराब के सेवन और अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

हिंदी...