भागलपुर, जुलाई 26 -- Bhagalpur News: लखीसराय से मनीष कुमार सिन्हा की रिपोर्ट विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल, लखीसराय के तत्वावधान में रविवार को किऊल वृंदावन पंचायत भवन में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में भागलपुर के ओम ईएनटी एंड मैटरनिटी हॉस्पिटल के ईएनटी विशेषज्ञ चिकित्सकों ने नाक, कान एवं गला (ईएनटी) से संबंधित रोगों की जांच कर मरीजों का नि:शुल्क उपचार किया। शिविर में कुल 20 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं इलाज किया गया। आयोजकों ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना था, ताकि जरूरतमंद मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं बिना किसी शुल्क के उपलब्ध हो सकें। शिविर में सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ने लगी। पंजीकरण के बाद मरीजों क...