Bhagalpur News: लखीसराय: विद्यापीठ चौक के पास लक्जरी वाहन से 35 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद
भागलपुर, अक्टूबर 12 -- Bhagalpur News: लखीसराय से मनीष की रिपोर्ट उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए विद्यापीठ चौक के समीप एक लक्जरी वाहन से 35 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद की है। हालांकि, टीम को देखते ही वाहन चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। विभाग की टीम ने वाहन को जब्त कर लिया है और शराब की खेप के स्रोत तथा इस कारोबार से जुड़े लोगों की पहचान करने में जुटी है। उत्पाद अधीक्षक दीपक कुमार सिंह से मिली जानकारी के अनुसार, विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि एक लक्जरी वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप लखीसराय के रास्ते ले जाई जाने वाली है। सूचना मिलने के बाद उत्पाद विभाग की टीम ने विद्यापीठ चौक के समीप निगरानी शुरू कर दी। इसी दौरान बड़हिया की ओर जा रहे एक संदिग्ध लक्जरी वाहन पर टीम की नजर पड़ी। टीम ने वाहन को रोकन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.