Bhagalpur News: लखीसराय: लखीसराय नगर परिषद का अभियान तेज: 33 वार्डों में खराब चापाकलों की मरम्मत शुरू
भागलपुर, जुलाई 3 -- Bhagalpur News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। शहरवासियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में लखीसराय नगर परिषद ने खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत का विशेष अभियान शुरू किया है।
अभियान की शुरुआत जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार के निर्देश पर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी प्रभात रंजन के नेतृत्व में शहर के सभी 33 वार्डों में लगे चापाकलों का सर्वेक्षण एवं मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य खराब पड़े चापाकलों को जल्द चालू कर लोगों को पेयजल संकट से राहत दिलाना है। नगर परिषद के एनयूएलएम पदाधिकारी राजीव कुमार की देखरेख में वार्डों का सर्वे कराया गया। अब तक 32 वार्डों का सर्वेक्षण पूरा हो चुका है, जिसमें लगभग 40 चापाकल खराब पाए गए हैं। सर्वेक्षण के आधार पर नगर परिषद की टीम लगातार मरम्मत कार्य में जुटी हुई है।
मरम्मत कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.