Bhagalpur News: लखीसराय: लखीसराय के सुबोध कुमार यादव को मिला अंतरराष्ट्रीय पहचान
भागलपुर, नवम्बर 3 -- Bhagalpur News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिले के ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। लखीसराय जिले के बिकम गांव निवासी सुबोध कुमार यादव को विश्व ग्रैपलिंग चैंपियनशिप 2026 में अंतरराष्ट्रीय रेफरी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। आगामी 22 से 25 नवंबर तक अजरबैजान की राजधानी बाकू में आयोजित होने वाली इस विश्वस्तरीय प्रतियोगिता में वे रेफरी के रूप में अपनी भूमिका निभाएंगे। उनकी इस उपलब्धि से लखीसराय सहित पूरे बिहार के खेल जगत में खुशी का माहौल है। सुबोध कुमार यादव वर्तमान में ग्रैपलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव तथा ग्रैपलिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव के रूप में खेल के विकास और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। खेल के प्रति उनकी लगन और अनुभव का परिणाम है कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.