Bhagalpur News: लखीसराय: रोको-टोको अभियान में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच
भागलपुर, अगस्त 21 -- Bhagalpur News: लखीसराय से मनीष की रिपोर्ट लखीसराय, एक प्रतिनिधि। मद्य-पदार्थों एवं प्रतिबंधित वस्तुओं के परिवहन पर रोक लगाने तथा अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से जिले में पुलिस द्वारा 'रोको-टोको अभियान' चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं एवं वाहनों की सघन जांच की गई। पुलिस टीम ने सड़क पर आने-जाने वाले वाहनों को रोक कर उनकी जांच की। इस दौरान वाहन में रखे सामान के साथ-साथ वाहन के कागजात और सवार लोगों की भी जांच की गई। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पुलिस बल द्वारा प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई। अभियान का मुख्य उद्देश्य शराब एवं अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं के अवैध परिवहन पर प्रभावी रोक लगाना और आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों पर शिकंजा कसना है। यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.