Bhagalpur News: लखीसराय: रूआ पुरसंडा पंचायत मुख्यालय के पास विवाह मंडप बनाने की मांग
भागलपुर, अक्टूबर 3 -- Bhagalpur News: लखीसराय से मनीष की रिपोर्ट हलसी प्रखंड की गेरूआ पुरसंडा पंचायत में मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना के तहत विवाह मंडप निर्माण के लिए चिह्नित स्थल को बदलने की मांग उठाई गई है। इस संबंध में जिलाधिकारी ओर जिला पंचायत राज पदाधिकारी को आवेदन देकर राजस्व ग्राम बहरौवा में विवाह मंडप निर्माण के लिए विहित प्रपत्र को निरस्त करने और पंचायत मुख्यालय गेरूआ पुरसंडा के निकट सरकारी भूमि पर भवन निर्माण कराने का आग्रह किया गया है।आवेदन में पंचायत राज विभाग, बिहार सरकार के पत्रांक 10535, दिनांक 20 अगस्त 2025 का हवाला देते हुए कहा गया है कि विवाह मंडप निर्माण के लिए 120x110 फीट यानी 13,200 वर्गफीट भूमि की आवश्यकता है। विभागीय दिशा-निर्देश के अनुसार, जिस राजस्व ग्राम में पंचायत सरकार भवन का निर्माण हो चुका है या निर्माण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.