Bhagalpur News: लखीसराय: रात में सड़कों पर उतरे ट्रैफिक डीएसपी, गश्ती और डायल-112 की ड्यूटी जांची
भागलपुर, सितम्बर 29 -- Bhagalpur News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देश पर जिले में रात्रि पुलिसिंग को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस अधिकारियों ने देर रात विभिन्न थाना क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक यातायात अजय कुमार ने विगत रात्रि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर पुलिस गश्ती व्यवस्था का जायजा लिया। ट्रैफिक डीएसपी ने रात्रि गश्ती में तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों की ड्यूटी की जांच की। इस दौरान ओडी ड्यूटी तथा डायल-112 की टीम की भी जांच की गई। अधिकारियों ने मौके पर पुलिसकर्मियों की मौजूदगी, उनकी तैनाती और ड्यूटी के दौरान बरती जा रही सतर्कता की जानकारी ली। पुलिस अधिकारियों ने गश्ती दल को अपने-अपने निर्धारित क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.