Bhagalpur News: लखीसराय: रबी फसल के बीज अनुदान के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
भागलपुर, नवम्बर 3 -- Bhagalpur News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। रबी फसल की खेती को बढ़ावा देने के लिए कृषि विभाग की ओर से किसानों को बीज अनुदान देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके तहत चना और मटर के बीज के लिए किसानों से ऑनलाइन आवेदन लिया जा रहा है। इच्छुक किसान अपनी सुविधानुसार किसी भी अधिकृत वेबसाइट के माध्यम से या नजदीकी इंटरनेट कैफे में जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में जिला कृषि पदाधिकारी कुंदन कुमार ने बताया कि रबी फसल के लिए चना और मटर बीज पर अनुदान का लाभ लेने के लिए किसानों को ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे समय रहते अपना आवेदन ऑनलाइन कर दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि वेबसाइट पर आवेदन अपलोड होने और ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही किसानों को अनुदान का लाभ दिया जाएगा। इसलिए किसान आवेदन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.