Bhagalpur News: लखीसराय: मेदनीचौकी पुलिस ने चोरी का ट्रैक्टर किया बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
भागलपुर, जुलाई 18 -- Bhagalpur News: लखीसराय से मनीष की रिपेार्ट मेदनीचौकी थाना पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी के मामले का सफल उद्भेदन करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है तथा घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस के अनुसार 6 जुलाई की रात वादिनी बिंदु देवी ने सूचना दी थी कि उनके घर के सामने खड़ा स्वराज ट्रैक्टर अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है। इस संबंध में मेदनीचौकी थाना कांड संख्या 113/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सूर्यगढ़ा अंचल पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में मेदनीचौकी थाना की विशेष टीम गठित की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.