Bhagalpur News: लखीसराय: मंडल कारा में बंदी दरबार, डीएम ने सुनी कैदियों की समस्याएं
भागलपुर, अक्टूबर 3 -- Bhagalpur News: लखीसराय से मनीष की रिपोर्ट मंडल कारा लखीसराय में शनिवार को मंडल कारा अधीक्षक आर. कुमार के नेतृत्व में बंदी दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने मंडल कारा पहुंचकर बंदियों की समस्याएं सुनीं। बंदी दरबार में विभिन्न बंदियों ने अपनी-अपनी समस्याओं को जिलाधिकारी के समक्ष रखा और उनके समाधान की मांग की। जिलाधिकारी के मंडल कारा पहुंचने पर वहां तैनात सिपाहियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया। इसके बाद आयोजित बंदी दरबार में डीएम ने बंदियों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं से अवगत हुए। इस दौरान मंडल कारा प्रशासन की ओर से आवश्यक व्यवस्था की गई थी। बंदी दरबार का उद्देश्य कारा में निरुद्ध बंदियों की समस्याओं को सुनना और उनके समाधान की दिशा में आवश्यक पहल करना रहा। इस दौरान बंदिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.