Bhagalpur News: लखीसराय: भूमि विवाद में वृद्ध के साथ मारपीट, गंभीर रूप से घायल
भागलपुर, सितम्बर 27 -- Bhagalpur News: लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। किऊल थाना क्षेत्र के खुटुकपार गांव में रविवार को भूमि विवाद को लेकर एक वृद्ध के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों की मदद से उन्हें इलाज के लिए लखीसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गयाmजहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद इलाज शुरू किया। घायल की पहचान खुटुकपार गांव निवासी गुरूसहाय पंडित के पुत्र जयप्रकाश पंडित के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार भूमि विवाद को लेकर जयप्रकाश पंडित का अपने ही भाई के साथ कहासुनी हो गई। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट में जयप्रकाश पंडित गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं घटना को लेकर पीड़ित पक्ष की ओर से किऊल थाना में लिखित शिकायत दिए जाने की बात कही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.