भागलपुर, अक्टूबर 23 -- Bhagalpur News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिले में बैंकों और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने के लिए शुक्रवार को पुलिस ने प्रमुख बैंकों में जांच अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक प्ररणा कुमारी के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न बैंकों में पुलिस बल की तैनाती कर जांच की गई। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने बैंक परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और बैंक आने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। पुलिस का उद्देश्य बैंक ग्राहकों के साथ होने वाली आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाना और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना है। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: थाना क्षेत्रों में बैंक, अन्य वित्तीय प्रतिष्ठानों की गई जांच

हिंदी हिन्दु...