Bhagalpur News: लखीसराय: बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, उपभोक्ताओं पर लगा लाखों का जुर्माना
भागलपुर, नवम्बर 3 -- Bhagalpur News: लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड की टीम ने तेतरहाट थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बिजली चोरी के खिलाफ एक बड़ा छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान पूर्व में बकाया राशि के कारण कनेक्शन काटे जाने के बावजूद अवैध रूप से बिजली का उपभोग करते हुए कई लोगों को पकड़ा गया। विभाग ने इन मामलों में कड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये का जुर्माना लगाया गया। जांच दल ने पाया कि उपभोक्ताओं के परिसरों में बिना बकाया राशि का निपटारा किए और बिना किसी विभागीय अनुमति के अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा का उपयोग किया जा रहा था। मौके पर ही छापेमारी दल ने कार्रवाई करते हुए उपकरणों को जब्त कर लिया और जांच प्रतिवेदन तैयार किया।
छापेमारी में अवैध बिजली उपयोग का खुलासा इन उपभोक्ताओं पर हुई कार्रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.