Bhagalpur News: लखीसराय: बाढ़ राहत से वंचित साबिकपुर रामटोला के लोग पहुंचे लोक शिकायत कार्यालय
भागलपुर, अक्टूबर 12 -- Bhagalpur News: लखीसराय से मनीष की रिपोर्ट लखीसराय सदर प्रखंड क्षेत्र के साबिकपुर रामटोला की दर्जनों महिलाएं बाढ़ राहत राशि नहीं मिलने की शिकायत लेकर सोमवार को जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय पहुंचीं। महिलाओं ने लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत आवेदन देकर बाढ़ राहत राशि दिलाने की मांग की। सुनवाई की उम्मीद में महिलाएं कार्यालय के सामने बैठकर इंतजार करती नजर आईं। महिलाओं का कहना था कि बाढ़ आने के बाद भी उन लोगों को राहत राशि से वंचित कर दिया जाता है। हर बार राहत की मांग को लेकर उन्हें अधिकारियों के कार्यालयों का चक्कर लगाना पड़ता है। कई बार सड़क पर उतरकर जाम और आंदोलन भी करना पड़ा, लेकिन इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका। महिलाओं के अनुसार, हर बार आश्वासन तो मिलता है, लेकिन राहत राशि नहीं मिल पाती है। ग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.