Bhagalpur News: लखीसराय: बड़ी दुर्गा मंदिर में जेवरात की चोरी
भागलपुर, अक्टूबर 18 -- Bhagalpur News: लखीसराय से मनीष शहर के बड़ी दुर्गा मंदिर परिसर में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करने पहुंचीं महिलाओं के सोने के आभूषण चोरी होने का मामला सामने आया है। पूजा के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर आधा दर्जन से अधिक महिलाओं के गले से सोने की चेन, मंगलसूत्र और लॉकेट गायब होने की शिकायत मिली है। घटना के बाद मंदिर परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया। इस दौरान एक महिला को संदेह के आधार पर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, नवरात्र के महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु बड़ी दुर्गा मंदिर में पूजा करने पहुंच रहे हैं। मंदिर परिसर में भीड़ के बीच महिलाओं के आभूषण चोरी होने की घटनाएं सामने आईं। आशीष कुमार की मां का लॉकेट, बबलू कुमार की पत्नी का मंगलसूत्र, रवि चौधरी की पत्नी का मंगलसूत्र और द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.