भागलपुर, अगस्त 16 -- Bhagalpur News: लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की टीम ने बडहिया रेलवे स्टेशन परिसर में कार्रवाई करते हुए चार चोरी के मोबाइल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये बताई गई है।जानकारी के अनुसार, 15 अगस्त को बडहिया कैंपिंग स्टाफ के प्रधान आरक्षी राकेश शर्मा और आरक्षी सूर्यदेव कुमार यात्री सामान की चोरी रोकने के लिए स्टेशन क्षेत्र में जांच कर रहे थे। इसी दौरान दोपहर करीब 1:10 बजे एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में मिला। पूछताछ के दौरान वह यात्रा संबंधी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका और न ही टिकट दिखा पाया।संदेह के आधार पर उसकी तलाशी ली गई, जिसमें विभिन्न कंपनियों के चार मोबाइल फोन बरामद हुए। पूछताछ में उसने इन मोबाइलों को ट्रेन ...