Bhagalpur News: लखीसराय: फुटपाथ अतिक्रमण पर नगर परिषद की कार्रवाई, दुकानदारों को अंतिम चेतावनी
भागलपुर, अगस्त 8 -- Bhagalpur News: लखीसराय से मनीष की रिपोर्ट शहर में फुटपाथ और सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण के खिलाफ नगर परिषद की कार्रवाई शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रही। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी प्रभात रंजन के निर्देश पर नगर परिषद की टीम ने शहर के चितरंजन रोड से नया बाजार होते हुए पटना रोड चौक और वहां से भारत माता सब्जी मंडी तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान फुटपाथ पर दुकान का सामान रखकर रास्ता बाधित करने वाले दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई। अतिक्रमण हटाने के लिए नगर परिषद की टीम के साथ जेसीबी और ट्रैक्टर भी लगाए गए थे। मजदूरों की टोली द्वारा सड़क और फुटपाथ पर रखे गए सामान को हटाया जा रहा था। नगर परिषद के सफाई एवं स्वच्छता प्रभारी नीतीश कुमार, वीरेंद्र कुमार, सूरज कुमार, विजय कुमार सहित दर्जनों कर्मी अभियान में शा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.