Bhagalpur News: लखीसराय: प्रशिक्षण केन्द्र में प्रखंड संसाधन केन्द्र चल रहा
भागलपुर, अगस्त 10 -- Bhagalpur News: सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। स्थानीय प्रखंड संसाधन केन्द्र सूर्यगढ़ा वर्षों से यहां के प्रशिक्षण केन्द्र भवन में चल रहा है। लोगों ने बताया कि वास्तविक रूप से अलीनगर में प्रखंड संसाधन केन्द्र बना हुआ है। करीब पांच वर्ष पहले प्रखंड संसाधन केन्द्र वहां अलीनगर में ही चलता था। स्थिति यह है कि अब यह संसाधन केन्द्र यहां बनाए गए प्रशिक्षण केन्द्र में ही चल रहा है। अलीनगर के प्रखंड संसाधन केन्द्र में एकाध सुरक्षा प्रहरी अनियमित रूप से जाते-आते रहते हैं। ग्रामीणों ने बराबर बंद रहने की शिकायत की। पूर्व डीएम संजय कुमार ने अपने निरीक्षण के दौरान अलीनगर बीआरसी में ही बीईओ और अन्य कर्मियों को कार्य करने का निर्देश दिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.