भागलपुर, सितम्बर 27 -- Bhagalpur News: लखीसराय से मनीष जिला प्रशासन की ओर से टोटो का किराया निर्धारित किए जाने के बावजूद शहर में कई टोटो चालक मनमाने तरीके से यात्रियों से किराया वसूल रहे हैं। निर्धारित किराए से अधिक राशि मांगने को लेकर आए दिन यात्रियों और टोटो चालकों के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हो रही है। कई मामलों में विवाद बढ़कर मारपीट तक पहुंचने की बात सामने आ रही है। जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा विद्यापीठ चौक से लखीसराय रेलवे स्टेशन और जमुई मोड़ से रेलवे स्टेशन तक का किराया 7 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं बीच रास्ते से यात्रा करने या बीच में उतरने वाले यात्रियों के लिए 5 रुपये किराया तय किया गया है। इसके बावजूद यात्रियों से कई जगहों पर 10 रुपये तक वसूले जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...