Bhagalpur News: लखीसराय: पानी भरे गड्ढे में मिला विवाहिता का शव, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया
भागलपुर, अक्टूबर 13 -- Bhagalpur News: कजरा, एक संवाददाता। जिले के पीरीबाजार थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह पानी से भरे गड्ढे में 24 वर्षीय विवाहिता का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। राजपुर-शिवनगर ढलाई पथ के पूरब-पश्चिम ट्रांसफार्मर के पास सुबह करीब छह बजे शव बरामद किया गया। मृतका की पहचान इंदु देवी (24) के रूप में हुई है। वह रौशन यादव की पुत्री और फूलचंद यादव की पत्नी थीं। उनकी मौत से परिवार में मातम पसरा है, वहीं उनके दो मासूम बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है। जानकारी के अनुसार,मृतका का मायका थाना क्षेत्र के बबुआ बाजार में है,जबकि ससुराल मुंगेर जिला के लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र में है। वह वर्तमान में अपने मायके में रह रही थीं। उनके दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें एक की उम्र करीब एक वर्ष और दूसरे की दो वर्ष बताई गई है। पति मजदूरी क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.