भागलपुर, अगस्त 9 -- Bhagalpur News: लखीसराय, से मनीष सिन्हा की रिपोर्ट। पिपरिया थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर गांव में 2 अगस्त की रात काजल कुमारी (पति विपुल सिंह) की मौत का मामला सामने आया था। घटना के संबंध में मृतका के पिता विपिन सिंह, निवासी फतेहपुर थाना हलसी, के आवेदन पर 4 अगस्त को पिपरिया थाना कांड संख्या 78/26 दर्ज किया गया। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 238 एवं 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस को अनुसंधान के दौरान सूचना मिली कि मामले का आरोपी विपुल सिंह 8 अगस्त को अपने घर आया हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस ने रामचंद्रपुर स्थित उसके घर पर छापेमारी कर उसे हिरासत में लिया। लगातार पूछताछ के दौरान पुलिस के अनुसार विपुल सिंह ने अपनी पत्नी काजल कुमारी की रस्सी से गला दबाकर हत्या करने की बात स्वीकार की। उसने पुलिस को यह...