Bhagalpur News: लखीसराय: निबंधन कार्यालय के चैंबर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 30 हजार की संपत्ति जली
भागलपुर, जुलाई 24 -- Bhagalpur News: लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट जिला निबंधन कार्यालय लखीसराय के चेंबर में शुक्रवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की इस घटना में सोफा, कुर्सी, पंखा, डाइनिंग टेबल, घड़ी, कंप्यूटर का एक सेट सहित अन्य कार्यालय में रखा सामान जलकर खाक हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि विभागीय अभिलेखों को बड़ा नुकसान नहीं पहुंचा और आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चेंबर में चल रहे एक पंखे से धुआं निकलने लगा। आशंका है कि शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगी, जिसने देखते ही देखते कमरे में रखे फर्नीचर और अन्य सामान को अपनी लपेट में ले लिया। आग लगते ही कार्यालय परिसर में मौजूद कर्मचारियों और लोगों के बीच हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर पूर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.