Bhagalpur News: लखीसराय: नाग पंचमी पर महंगाई का असर, 200 किलो तक पहुंचा आम, कटहल की बढ़ी मांग, बाजारों में रही खरीदारों की
भागलपुर, अगस्त 2 -- Bhagalpur News: लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट लखीसराय, एक प्रतिनिधि। नाग पंचमी पर्व को लेकर रविवार को शहर के फल बाजारों में दिनभर चहल-पहल रही। परंपरा के अनुसार इस पर्व पर माता विषहरी की पूजा में नीम का पत्ता, दही, दूध, धान का लावा आम और कटहल अर्पित करने की वर्षों पुरानी परंपरा है। इसी वजह से शहर के विभिन्न बाजारों और फल दुकानों पर आम और कटहल की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हालांकि इस बार आम की बढ़ी कीमतों का असर खरीदारों की जेब पर साफ दिखाई दिया। फल कारोबारियों के अनुसार, इस वर्ष आम के दाम पिछले वर्षों की तुलना में काफी अधिक हैं। अच्छी गुणवत्ता का मालदह आम 170 से 200 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिक रहा है, जबकि सामान्य गुणवत्ता का मालदह आम भी 150 रुपये प्रति किलो से कम नहीं है। वहीं बीजू और अन्य किस्म के आम 7...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.