Bhagalpur News: लखीसराय: नर्सरी से पौधा खरीदने की जरूरत नहीं, गुलाब की एक कटिंग से घर पर उगाएं नया पौधा
भागलपुर, अक्टूबर 12 -- Bhagalpur News: कजरा से मनीष की रिपोर्ट किसान सलाहकार अनिल कुमार सिंह ने बताया कि घर में गुलाब का पौधा लगाने के लिए हर बार नर्सरी से नया पौधा खरीदने की जरूरत नहीं है। गुलाब की एक स्वस्थ टहनी की कटिंग से भी नया पौधा तैयार किया जा सकता है। इसके लिए सही विधि अपनाने के साथ पौधे की उचित देखभाल करना जरूरी है। गुलाब की कटिंग तैयार करने के लिए 10 से 15 सेंटीमीटर लंबी स्वस्थ टहनी चुननी चाहिए। टहनी पर कीड़े, काले धब्बे या बीमारी के निशान नहीं होने चाहिए। कटिंग के निचले हिस्से की पत्तियां हटाकर ऊपर दो-तीन पत्तियां छोड़ दें और निचले सिरे पर तिरछा कट लगाएं। किसान सलाहकार श्री सिंह ने आगे बताया कि कटिंग लगाने के लिए ऐसी मिट्टी का इस्तेमाल करें, जिसमें नमी बनी रहे और अतिरिक्त पानी आसानी से निकल जाए। सामान्य मिट्टी में कोकोपीट और र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.