भागलपुर, सितम्बर 11 -- Bhagalpur News: लखीसराय से मनीष की रिपोर्ट नगर परिषद लखीसराय की सशक्त स्थायी समिति की बैठक शुक्रवार को नगर परिषद अध्यक्ष अरविंद पासवान की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित हुई। बैठक में शहर के सभी 33 वार्डों में नाला, स्लैब व ढक्कन की मरम्मत सहित कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर सर्वसम्मति से निर्णय लिए गए। बैठक में 33 वार्डों में नाला एवं स्लैब की मरम्मत के लिए 70 लाख रुपये खर्च करने की स्वीकृति दी गई। इसमें केआरके मैदान के मुख्य गेट के समीप नाली एवं स्लैब की मरम्मत पर चार लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। दुर्गापूजा, दीपावली एवं छठ घाटों की व्यवस्था के लिए 30 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई तथा इसके लिए जल्द निविदा निकालने का निर्णय लिया गया। नगर परिषद प्रशासनिक भवन के आगे कैंटीन निर्माण के लिए भी शीघ्र नि...