Bhagalpur News: लखीसराय: धी मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान दो महिला जवान बेहोश घायल
भागलपुर, अगस्त 13 -- Bhagalpur News: अजय कुमार की रिपोर्ट। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर गुरुवार को गांधी मैदान में आयोजित फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान गर्मी और उमस के कारण दो महिला पुलिस जवान अचानक बेहोश होकर गिर पड़ीं। जिससे उसके सिर में चोट लगने से वह घायल हो गई। बेहोश हुई महिला जवानों की पहचान रूपा कुमारी और आरती कुमारी के रूप में हुई है। बताया गया कि झंडोत्तोलन के बाद मंच से संबोधन कार्यक्रम के दौरान दोनों महिला जवान काफी देर तक खड़ी थीं। तेज गर्मी के कारण अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और दोनों बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ीं। रिहर्सल स्थल पर तत्काल पर्याप्त मेडिकल व्यवस्था उपलब्ध नहीं होने के कारण स्थानीय पुलिसकर्मियों व जिला परिवहन पदाधिकारी ने अपनी गाड़ी से सहयोगियों की मदद लेकर दोनों को सदर अस्पताल पहुंचाया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.