भागलपुर, अक्टूबर 17 -- Bhagalpur News: लखीसराय से मनीष की रिपोर्ट चानन थानाक्षेत्र के मलिया गांव में शनिवार की सुबह धान पटाने के दौरान बिजली के करंट की चपेट में आने से करीब 30 वर्षीय युवक मनोज यादव की मौत हो गई। हादसे में एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं। मनोज की असमय मौत से जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं दो बेटे और एक बेटी के सिर से पिता का साया उठ जाने से परिवार के सामने दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पहचान मलिया गांव निवासी जमुना यादव के पुत्र 30 वर्षीय मनोज यादव के रूप में हुई है। बताया जाता है कि शनिवार की सुबह मनोज धान पटाने के काम में लगे हुए थे। इसी दौरान वह बिजली के करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने से उनकी मौत हो गई। अचानक हुए इस हादसे से...