Bhagalpur News: लखीसराय: दो बाइकों की भिड़ंत में चार लोग घायल
भागलपुर, जुलाई 5 -- Bhagalpur News: बड़हिया, लखीसराय से मनीष सिन्हा की रिपोर्ट प्रखंड के गंगासराय स्थित गणेश मंदिर के समीप एनएच 80 पर रविवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में चार लोग घायल हो गए। हादसा इतना जोरदार था कि दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल रेफरल अस्पताल बड़हिया पहुंचाया गया। जहां उनका उपचार किया गया। घायलों की पहचान बरतारा निवासी डब्लू सिंह और उनके पुत्र लाल बाबू के अलावा बड़हिया नगर परिषद के वार्ड संख्या दो निवासी कन्हैया कुमार एवं आकाश कुमार के रूप में हुई है। जानकारी अनुसार डब्लू सिंह अपने पुत्र के साथ बाइक से बरतारा से बड़हिया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गंगासराय गणेश मंदिर के समीप सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर के कारण दोनों मोटरस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.