भागलपुर, अगस्त 12 -- Bhagalpur News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। सावन माह में शहर में कांवरियों और श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के बीच नगर परिषद द्वारा दोपहर के समय कूड़ा उठाव किए जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर के बीचों-बीच मुख्य सड़कों पर कूड़ा उठाने के लिए ट्रैक्टर और ट्रेलर खड़े किए जाने से यातायात प्रभावित हो रहा है। इससे कई जगहों पर जाम की स्थिति बन रही है।

स्थानीय समस्या स्थानीय लोगों का कहना है कि सावन के दौरान बड़ी संख्या में कांवरिया और श्रद्धालु शहर की मुख्य सड़कों से होकर गुजर रहे हैं। ऐसे में दिन के व्यस्त समय में कूड़ा उठाव किए जाने से श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी होती है। कूड़ा उठाव के दौरान निकलने वाली दुर्गंध से आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ती है। लोगों के अनुसार, नगर पर...