Bhagalpur News: लखीसराय: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, रात में चला रोको-टोको अभियान
भागलपुर, अक्टूबर 13 -- Bhagalpur News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। आगामी दुर्गा पूजा-2026 के मद्देनजर जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण को लेकर लखीसराय पुलिस सतर्क है। इसी क्रम में विगत रात्रि पुलिस की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में रोको-टोको अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं एवं वाहनों की सघन जांच की गई।पुलिस का मुख्य उद्देश्य दुर्गा पूजा के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना, अवैध मद्य-पदार्थों और प्रतिबंधित वस्तुओं के परिवहन पर रोक लगाना तथा असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर अंकुश लगाना है। रात में चलाए गए इस अभियान के तहत आने-जाने वाले वाहनों की जांच की गई और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय: दुर्गा पूजा को लेकर सभी थानों में रॉल-कॉल सह समीक्षा बैठक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.